खबर लहरिया ताजा खबरें महोबा- हिंदीभाषी प्रदेश में लाखों की संख्या में हिंदी में फेल हुए बच्चे | हिंदी दिवस ख़ास

महोबा- हिंदीभाषी प्रदेश में लाखों की संख्या में हिंदी में फेल हुए बच्चे | हिंदी दिवस ख़ास

हम हर साल 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मानते है, हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा भी मानी जाती है। पर इस साल सबसे ज्यादा बच्चे हिंदी विषय मे ही फेल हुए है। तो आइए हम जानते है कि क्या कारण है। हिंदी में फेल होने का। महोबा जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि एक तो कॉलेजों में टीचर की कमी है।
दूसर बच्चे गणित विज्ञान जैसी विषयो में ज्यादा ध्यान देते है। इसलिए बच्चे हिंदी में फेल हुए है। प्रदेश में महोबा इंटर में पहले स्थान पर आया है। और हाईस्कूल 11 स्थान पर है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने बताया कि हिंदी हमारी मात्र भाषा है, पर हिंदी में हमारे 10 प्रतिशत बच्चे फेल है। इंटर में लगभग 9 प्रतिशत लडकिया फेल है। कारण ये है कि लोग ज्यादातर इंग्लिश को ज्यादा मायने दे रहे हैं। गणित और विज्ञान में ज्यादा समय विताते है।