Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the siteorigin-premium domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /var/www/html/wp-includes/functions.php on line 6121
महोबा: चीनी सामान के बहिष्कार पर क्या कहता है हमारा यूथ - KL Sandbox
खबर लहरिया कोरोना वायरस महोबा: चीनी सामान के बहिष्कार पर क्या कहता है हमारा यूथ

महोबा: चीनी सामान के बहिष्कार पर क्या कहता है हमारा यूथ

महोबा: चीनी सामान के बहिष्कार पर क्या कहता है हमारा यूथ :भारत और चीन हमेशा विवादों के बीच रहा है। जब भी कुछ हुआ है हमारे चायनीज सामान का बहिष्कार करने लगते है। पर यह सिर्फ सोशल मीडिया पर होता है, हकीकत में नही। इसके बारे में हमने कुछ युवाओ से बात की।
बताया कि चीनी सामान का बहिष्कार करना चाहिए। पर यह तुरन्त नही हो सकता। क्योंकि ये एप्प हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके है। और इससे अलग होना इतना आसान नही है।
देवेंद्र ने बताया कि चीन के समान का बहिष्कार करने बहुत जरूरी है। हमे अपने देश का सामान यूज करना चाहिए। जिससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था सुधरे। चायनीज सामान जैसे लाइट मोबाइल है, धीरे धीरे हम इसका उपयोग कम करे जो हमारे देश कंपनियां है। उसका सामान खरीदे। जिससे हमारे देश की हालत सुधरे।
चीन हमारे देश पर हमेशा हावी रहता है। जब हमारे यहां का युवा चीन का समान नही खरीदेगा तो चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाएगी।
अजय यादव समाज वादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ने बताया कि हम चाइनीज समान का बहिष्कार करने के लिए तैयार है । पर सरकार को चाहिए कि जो समान भारत मे बने वो उसी रेट पर मीले जिस रेट पर चाइनीज समान मिलता है। उन्होंने बताया कि इससे हमारे माध्यम क्लास को जो लोग है उनके ऊपर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा क्यो की चाइनीज समान सस्ते रेट पर मिलता गई जिसकी वजह से लोग लेते है अगर उसी रेट पर भारत का निर्मित समान भी मिलेगा तो जरूर ही हम उसका उपयोग गरेगे।