खबर लहरिया Blog जानिये देश के किन राज्यों में लगा नाईट कर्फ्यू और लॉकडाउन

जानिये देश के किन राज्यों में लगा नाईट कर्फ्यू और लॉकडाउन

country have night curfew and lockdown

लोगों में फैलते कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिए गए हैं। किसी जगह संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है तो कहीं मिनी लॉकडाउन,नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन यानी छुट्टी वाले दिन ( शनिवार और रविवार) लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल सकते हैं। तो आइये जानते हैं किन राज्यों में किस तरह का और कितने से कितने समय तक की पाबंदी लगाई गयी है। 

राज्य और लगाया गया लॉकडाउन 

  1. उत्तर प्रदेश

लखनऊ – 30 अप्रैल तक, रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे तक 

कानपुर –  30 अप्रैल तक, रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक 

नॉएडा – 17 अप्रैल तक, रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक

प्रयागराज –  रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक

वाराणसीरात के  9 बजे से सुबह के 6 बजे तक 

गाज़ियाबादरात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक

इन सभी जगहों पर नाइट कर्फ़्यू लगाया गया है। 

  1. ओडिसा

5 अप्रैल से ओडिशा में नाइट कर्फ्यू लगना शुरू हो गया था। यह हैं वे 10 जिलें :- सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर,बरगढ़, बोलंगीर, नुआपाड़ा, कालाहांडी,नवरंगपुर, कोरापुट और मलकनगिरी। इन सभी जिलों में रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ़्यू लगाया गया है। 

  1. मध्यप्रदेश

– 8 अप्रैल रात 8 बजे से छिंदवाड़ा जिले में सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन होगा। 

शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन 

शहरी इलाकों में 8 अप्रैल से रात के 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू। 

यह हैं वे जिलें जहाँ लॉकडाउन और नियम लागू किये गए हैं:- छिंदवाड़ा, रतलाम,बेतुल,खरगोन,ग्वालियर,उज्जैन,विदिशा,नरसिंघपुर,इंदौर,भोपाल और जबलपुर। 

  1. छत्तीसगढ़

इस राज्य में 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। 

  1. महाराष्ट्र

– 30 अप्रैल तक रात के 8 बजे से सुबह के 7 बजे तक नाइट कर्फ़्यू। 

सभी जिलों में वीकेंड लॉकडाउन 

  1. गुजरात

– 20 जिलों में 30 अप्रैल तक रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ़्यू। 

ये हैं वे जिले :- भावनगर,जामनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, नदिअद, मेहसना, मोरबी, पतन, दाहोद, भुज, गाँधी धाम, भरुच, सुरेंद्रनगर और अमरेली। इसके आलावा चार शहरअहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट। 

  1. राजस्थान

30 अप्रैल तक 10  राज्यों में रात के 8 बजे से सुबह के 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू। 

  1. पंजाब

 30 अप्रैल तक सभी जिलों में रात के 8 बजे सुबह के 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू। 

  1. दिल्ली

30 अप्रैल तक रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक  नाइट कर्फ्यू।

कोरोना की दूसरी लहर के साथ कई राज्यों ने संक्रमण की रोकथाम के लिए कई तरह के नियम और लॉकडाउन के साथ लोगों के लिए कई तरह की पाबंदियां भी लगाई हैं। इससे कोरोना मामले में कितनी कटौती है, यह कहा नहीं जा सकता। लेकिन सभी लोगों को कोरोना महामारी में सोशल डिस्टैन्सिंग के साथसाथ कोरोना नियमों को सही तौर पर अपनाने की काफ़ी ज़रुरत है।