खबर लहरिया ताजा खबरें युवाओं में क्यों है पुलिस जॉब की चाहत देखिये पुलिस स्पेशल सीरीज़ में

युवाओं में क्यों है पुलिस जॉब की चाहत देखिये पुलिस स्पेशल सीरीज़ में

जहां पर हम और आप पुलिस के ऊपर घुस और मारपीट का आरोप लगाते है। तो वही पर आज के दौर पर हमारा युवा पुलिस की जॉब के लिए परेशान है। तो आइए हम जानते है युछ युवाओं से की आखिर ऐसा क्या है पुलिस की जॉब में। अभिषेक पाठक ने बताया कि पुलिस की जॉब की तैयारी कर रहे है।
क्योंकि इस इस बेरोजगारी के दौर में नौकरी है नही इसलिए कोई भी नौकरी मिले। पुलिस की नौकरी में ज्यादा परेशानी नही होती है। आसानी से हो जाता है। जयहिन्द ने बताया कि हम सभी पेपरों के पेपर देते है। पुलिस की नौकरी में अलग तरह की पहचान होती है। अलग तरह का अंदर से देश की सेवा करने का जज्बा होता है।
पुलिस के नौकरी में जो हो जाता है करो तरफ उसकी और उसके परिवार की प्रसंसा होती है। लोग मानसम्मान करते है। उसमें पैसा भी अच्छा मिलता है। अनिल कुमार ने बताया कि मम्मी गृहणी है। पापा बचपन मे खत्म हो गए थे। इसलिए ज्यादा अच्छे से तैयारी नही कर पाए। हम तैयारी करते थे पर लंबाई कम होने की वजह से हमारा नही हो पाया। हमारे और साथियों का हो गया है। पुलिस कक पेपर बहुत कठिन नही आता, न ही इंग्लिश में आता है। इसलिए पुलिस का पेपर आसान होता है। और नौकरी भी जल्दी मिल जाती है। पुलिस वर्दी हजारों के बीच मे अलग दिखाई देती है।