KL Sandbox

कानपुर-विकास दुबे का करीबी अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले विकास दुबे और उसके गुर्गों की तलाश मे लगी पुलिस को बुधवार सुबह विकास दुबे के दाहिना हाथ माने जाने वाले चचेरे भाई अमर दुबे को मार गिराने मे सफलता हाथ लगी। हमीरपुर के मौदाहा में पुलिस और एसटीएफ की टीम की अमर दुबे से बुधवार (8 जुलाई) की सुबह हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया।

कानपुर-विकास दुबे का करीबी अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया

कानपुर-विकास दुबे का करीबी अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया


ऐसा बताया जा रहा है कि कानपुर में मुख्य आरोपी विकास दुबे के गुर्गों में अमर दुबे सबसे करीबी था। दूसरी ओर विकास पर इनामी राशि 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। यह यूपी में किसी अपराधी पर अब तक का सबसे बड़ा इनाम है। इससे पहले प्रशासन ने 4 जुलाई को विकास दुबे के किलेनुमा घर को ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन ने उसी जेसीबी से विकास के घर को गिराया, जिससे उसने पुलिस का रास्ता रोका था। इसके साथ ही विकास के घर में खड़े ट्रैक्टर और दो एसयूवी कारों को भी तोड़ दिया। विकास की तलाश में पुलिस की 100 टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस ने ऐसे किया एनकाउंटर

हमीरपुर के एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि अमर दुबे की छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की थी। इस दौरान अमर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी एनकाउंटर में वह मार गिराया गया। उसके पास से एक ऑटोमेटिक हथियार और बैग मिला है। इस एनकाउंटर में एसओ और एसटीएफ के एक कॉन्स्टेबल को गोली लगी है।

अरतरा गांव में रिश्तेदार के यहां रुका था अमर दुबे

दैनिक जागरण समाचार पत्र के मुताबिक अमर दुबे मंगलवार रात करीब दस बजे अपने रिश्तेदार मौदहा क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी नरोत्तम दीक्षित के आया था। रिश्तेदारों ने अमर दुबे को घर से जाने को कहा, लेकिन सुबह जाने की बात कहने के बाद वह रात 10 से सुबह 4 बजे उनके यहां रुका। वहां सुबह पुलिस ने छापेमारी की। नरोत्तम दीक्षित के अनुसार उनके बेटे दिनेश की ससुराल बिकरू से 22 किमी दूर लक्ष्मणपुर में है। जहां अमर से अक्सर मुलाकात होती रहती थी। उसी रिश्तेदारी के नाते वह उनके यहां पहुंचा था।

नौ दिन पहले ही हुई थी अमर दुबे की शादी

हमीरपुर में एसटीएफ(स्पेशल टास्क फोर्स)और पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे पर चौबेपुर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। अभी 29 जून को ही विकास ने लड़की पक्ष पर दबाव बनाकर उनके ही घर पर ही उसकी शादी कराई थी।

दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस छापेमारी के बाद दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये दोनों शख्स विकास दुबे के ही साथी हैं। उसी ने फरीदाबाद में विकास दुबे के छिपने में मदद की थी। वो विकास दुबे के लिए होटल बुक करने की कोशिश कर रहा था।

Exit mobile version