KL Sandbox

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से लोधी एस्‍टेट वाला सरकारी बंगला खाली करने को कहा है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से इसके लिए एक महीने यानी 1 अगस्‍त 2020 तक की मोहलत दी गई है। प्रियंका गाँधी वर्षों से लोधी स्टेट के इस आलीशन बंगला नंबर 35 में रह रही थीं। आदेश में बंगला खाली कराने के पीछे एसपीजी सुरक्षा(विशेष सुरक्षा दल) व्‍यवस्‍था हटाए जाने को वजह बताया गया है।
   मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि प्रियंका पहली अगस्त तक इस बंगले को खाली नहीं करती हैं तो उन्हें जुर्माना भी देना होगा। बता दें कि प्रियंका गांधी, उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को दिए गए।  एसपीजी कवर को पिछले साल नवंबर में वापस ले लिया गया था।
   सरकारी आदेश के अनुसार प्रियंका गांधी से SPG सुरक्षा वापस ली गई थी और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी. SPG(सुरक्षा स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कवर में सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बंगले का प्रावधान था, लेकिन जेड प्लस में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए अलॉटमेंट कैंसल किया जा रहा है।
दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट होंगी प्रियंका गाँधी
   समाचार पत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा अब राजनीतिक दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहने की तैयारी में हैं। वे लखनऊ में मौजूद ‘कौल हाउस’ में शिफ्ट होंगी। ये बंगला इंदिरा गांधी की मामी शीला कौल का है।  शीला कौल केंद्रीय कैबिनेट में मंत्री भी रह चुकी थीं और कांग्रेस की कद्दावर नेता थीं। लखनऊ में मौजूद उन्हीं के घर ‘कौल हाउस’ की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है।
   माना जा रहा है प्रियंका गांधी वाड्रा इसी बंगले में शिफ्ट होंगी. प्रियंका गांधी वाड्रा का दिल्ली से लखनऊ शिफ्ट होना चुनावी तैयारी के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।  वे चुनाव से पहले लखनऊ में रहकर यूपी के अलग-अलग जिलों में ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं।  इस तरह आने वाले दिनों में वे और सक्रिय नजर आएंगी
Exit mobile version